मकर संक्रांति शुभकामना संदेश | makar sankranti wishes in hindi
फ़्रेंड्स आप को प्यार-भरी hello के साथ शुरू करते हैं हमारी आज की पोस्ट जिसका शीर्षक है मकर संक्रांति शुभकामना संदेश | makar sankranti wishes in hindi|
जैसा की आप सब जानते हैं की हमारे देश में मकर संक्रांति का त्यौहार हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश करता है |
इस त्यौहार को पूरे देश में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है जैसे कि आंध्र- प्रदेश ,केरल और कर्नाटक में इसे संक्रांति ,तमिलनाडु में पोंगल ,असम में बिहू के रूप में मानते हैं |इस त्यौहार को फसलों के स्वागत के लिए भी मनाते हैं|मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना तथा उसके बाद दान करने का भी बहुत महत्व माना गया है |
मकर संक्रांति के दिन तिल के लड्डू तथा दाल -चावल से बनी खिचड़ी को खाना और दान करना बहुत शुभ माना जाता है |
इस दिन अपनी राशि के हिसाब से भी विभिन्न वस्तुएं दान करी जाती हैं |मकर संक्रांति के दिन कई जगह पर पतंगों की प्रतियोगिता भी की जाती है |मकर संक्रांति हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है और यह साल का पहला पर्व होता है इसलिए सभी नए वस्त्र भी पहनते हैं और मिठाई भी खाते -बांटते हैं |
तो आइये दोस्तों शुरू करते हैं हमारी मकर संक्रांति शुभकामना संदेश 2018 पोस्ट |
मकर संक्रांति शुभकामना संदेश | makar sankranti wishes in hindi
1-
गुड़ जैसी हो आपकी बोली
बने आपके सब हमजोली
मकर संक्रांति घर लेकर आए
शुभमंगल और हंसी ठिठोली
मकर संक्रांति की ढेरों बधाई |
2.
आप ऐसे ही मिठाइयाँ खाएं
ढेर- सारी पतंगे रोज उड़ाये
दिल से है ये दुआ हमारी
मकर संक्रांति से जीवन में
सभी खुशियाँ मिल जाएँ
मकर संक्रांति मंगलमय हो |
3.
तिल लड्डू और मूँगफली खाकर
आपसे ठंड भाग जाए कोसों दूर
मकर संक्रांति के दिन आपको
हमारी ढेरों शुभकामना हो कबूल
हैप्पी मकर संक्रांति
4.
जैसे सूरज ने किया है
नई राशि में प्रवेश
वैसे ही यह संक्रांति लाये
आपके लिए शुभ-शुभ संदेश
आप सब को मकर संक्रांति की मुबारकबाद
5.
आज मत करना कोई बहाना
सब ही गंगा-स्नान को जाना
मकर संक्रांति ने बनाया है
आज से मौसम बहुत सुहाना
मकर संक्रांति की बहुत -बहुत बधाइयाँ